हाथ पैर सुन्न होना कौन सी बीमारी के लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 13:56

कार्पल टनल सिंड्रोम-

कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण हाथ-पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी हो सकती है। यह तब होता है जब माध्यिका तंत्रिका संकुचित या पिंच होती है।

हाथ पैर का सुन्न होना कई बार आपको लंबे समय के लिए परेशान करता है। ऐसी स्थिति में जरूरी ये है कि आप इस समस्या को बिना नजरअंदाज किए हुए इसके कारणों के बारे में जानें। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाथ पैर सुन्न होना कई बीमारियों के लक्षण (what causes numbness and tingling in arms and hands) भी हो सकते हैं। सोचिए कि ये बीमारियां कितनी गंभीर हो सकती हैं कि इससे आपकी नसें काम नहीं कर रही हैं।

1. थायराइड की वजह से-Thyroid

थायराइड आज कल के लोगों की बड़ी समस्या बनती जा रही है। दरअसल, हाइपोथाइरॉएडिज्म से पीड़ित व्यक्ति को हाथ और पैरों में झनझनाहट होने की शिकायत रहती है। ये एक अंडरएक्टिव थायराइड की समस्या है जो कि आपके हाथों और पैरों में दर्द, जलन और सुन्नता पैदा कर सकता है। इसमें थायराइड की दवा, व्यायाम और स्वस्थ शरीर का वजन इन लक्षणों में मदद कर सकता है।

2. डायबिटीज न्यूरोपैथी-Diabetic Neuropathy

हाई ब्लड शुगर के कारण होने वाली तंत्रिका क्षति हाथ और पैरों के सुन्न या झुनझुनी का सबसे आम कारण है। इस स्थिति में आपको बार-बार प्यास लग सकती है, बहुत अधिक पेशाब हो सकता है और आपकी सांसों से गंध आ सकती है। ये तंत्रिका क्षति को धीमा करता है और ये इस बात का संकेत है कि आपको डायबिटीज कंट्रोल करना चाहिए।


3. कार्पल टनल सिंड्रोम-Carpal Tunnel Syndrome

कार्पल टनल सिंड्रोम या स्लिप्ड डिस्क आपके पैरों से नीचे की ओर जाने वाली नसों पर दबाव डाल सकती है, जिससे पैर सुन्न हो जाते हैं या झुनझुनी हो जाती है। आपका डॉक्टर इसे कार्पल टनल सिंड्रोम कह सकता है। तो, इस कार्पल टनल सिंड्रोम को नजरअंदाज ना करें और शुरुआत में ही इस समस्या से बचने की कोशिश करें।

4. किडनी खराब होने का संकेत-Kidney Failure

किडनी आपके रक्त में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाते हैं जो तंत्रिकाओं को चोट पहुंचा सकते हैं। इसलिए जब आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही होती है, तो आपके हाथ और पैर में झुनझुनी हो सकती है। किडनी फेल्योर के दो सबसे आम कारण डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर।

5. ट्यूमर का होना-Tumor

ट्यूमर के कारण, नसों के आस-पास असामान्य कोशिकाओं का एक समूह उन पर दबाव पड़ता है, जो कि आपकी बाहों और पैरों में सुन्नता पैदा कर सकती है। यह कैंसर या गैर-कैंसर वाले ट्यूमर के साथ हो सकता है। अन्य जगहों पर ट्यूमर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर सकता है और तंत्रिका क्षति का कारण बन सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info